जालंधर के रामामंडी में भीषण सड़क हादसा:32 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर मौत

You are currently viewing जालंधर के रामामंडी में भीषण सड़क हादसा:32 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर मौत

जालंधर के रामामंडी में भीषण सड़क हादसा:32 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर मौत

 

  • जालंधर लुधियाना हाईवे पर रामा मंडी के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक सिर बुरी तरह से कुचला जा चुका था। यह हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ से पौने 9 के बीच हुआ। मामले की सूचना मिलते ही थाना जालंधर कैंट और बारादरी की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार पल्सर बाइक सवार युवक नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए रामामंडी से जालंधर सिटी की ओर जा रहा था। जब वह आर्मी हेडक्वार्टर्स के पास पहुंचा तो उसका बाइक हादसे का शिकार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान प्रशांत के रूप में हुई है और वह प्रवासी है। मृतक की उम्र करीब 30 से 32 साल व्यतीत हो रही है।

थाना कैंट की एसएचओ ने बताया कि मृतक के परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है। जोकि जल्द थाने पहुंच रहे हैं। जांच के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। फिलहाल यह नहीं क्लियर हो पाया है कि उक्त बाइक सवार का एक्सीडेंट कैसे हुए। वहीं, मृतक का बाइक भी पुलिस ने कब्जे में लिया है और शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *