जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल पर पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
जालंधरः भगवान वाल्मीकि चौक के नजदीक फ्रेश बाइट के नाम से मशहूर कुल्लड़ पिज्जा बेचने वाला कपल एक बार फिर विवादों में है। दरअसल, कुल्हड़ पिज्जा कपल का हथियारों के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए दोनों पर केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि पिछले दिनों पंजाब सरकार व पंजाब के डीजीपी ने गन कल्चर को प्रमोट करने वाले लोगो पर कारवाई करने के निर्देश जारी किए थे।
जिसके बाद पंजाब पुलिस द्वारा राज्य में बंदूक कल्चर खत्म कर अमन-शांति तथा आपसी भाईचारा बरकरार रखने के लिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण देने तथा हथियारों के साथ अपनी फोटो व वीडियो डालने पर पाबंदी लगाई हुई है। इसके साथ ही ऐसा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने भी शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि कुल्लड़ पिज़्ज़ा कपल सहज अरोड़ा व गुरप्रीत कौर ने अपने हाथों में गन लेकर वीडियो बनाकर अपनी सोशल मीडिया पर डाली थी। वीडियो इतनी वायरल हो गई कि पुलिस तक भी यह वीडियो पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते गए दोनों पति पत्नी पर मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरी तरफ इस मामले में कुल्हड़ पिजा कपल का कहना है कि ये जो गन थी, यह टॉय गन हैं, यह असली गन नहीं है। इसमें किसी तरह का कोई कानून उल्लंघन नहीं हुआ है, वे लॉ एंड आर्डर की अच्छी तरह से पालना कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया।








Leave a Reply