जालंधर के फोकल प्वाइंट में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, बाल-बाल बचा चालक

You are currently viewing जालंधर के फोकल प्वाइंट में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, बाल-बाल बचा चालक

The speeding car overturned uncontrollably in the focal point of Jalandhar, the driver narrowly escaped

जालंधर के फोकल प्वाइंट में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, बाल-बाल बचा चालक

 

जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते फोकल प्वाइंट इलाके में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कार चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला। इस दौरान जालंधऱ-अमृतसर हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार सियाज गाड़ी बेकाबू होकर हाईवे पर लगी रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद गाड़ी ने चार पलटिया खाई। गनीमत रही कि गाड़ी चालक बाल-बाल बच गया।

घटना की सूचना लोगों ने तुरंत थाना डिवीजन नं. 1 की पुलिस को दी दी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस के एएसआइ बलविंदर सिंह ने जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लाेगाें की भीड़ जमा हाे गई। इस दाैरान काफी देर तक जाम भी लगा रहा, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी अनुसार हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी से मिला चालक का आधार कार्ड कब्जे में ले लिया और चालक को ढूंढने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से जो आधार कार्ड मिला। उसमें चालक का नाम आनंद महेश बसपुरे निवासी महाराष्ट्र लिखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गाड़ी का चालक बाल-बाल बच गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *