
जालंधर के छोटा सईपुर इलाके में देर रात चली गोलियां, दहशत का माहौल
जालंधर : पुलिस कमिश्नर के शहर को क्राइम मुक्त करने के दावों की पोल रविवार देर रात उस वक्त खुल गई जब शहर के अंतर्गत आते छोटा सहीपुर इलाके में देर रात गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर गोलियां चला दी। गनीमत रही कि इस गोलीबारी में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ पल्सर गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार छोटा सईपुर इलाके में राजा सईपुरिया ने रविवार रात अपने घर के नजदीक गोलियां चला दी। दरअसल एक पक्ष झगड़ा करने के लिए राजा के घर नजदीक इक्ट्ठा हुआ था जिसके चलते राजा ने गोलियां चलाई हैं।
इस संबंधी जानकारी देते हैं एडिशनल प्रभारी सुरिंदर सिंह का कहना है कि गोली चलने की सूचना के बाद वह तुरन्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
जिक्र योग है कि कुछ दिन पहले ही सीपी कुलदीप सिंह चाहल ने क्राइम मीटिंग करके शहर को क्राइम मुक्त करने का दावा किया था, लेकिन आज इस तरह से खुलेआम फायरिंग की घटना शहर की स्थिति को लेकर कुछ और ही बयां कर रही है।








Leave a Reply