जालंधर के इस क्षेत्र में मिला खून से लथपथ हुआ अज्ञात युवक का शव, पूरे इलाके में मची दहशत…
जालंधरः महानगर में थाना लाबंड़ा के अधीन आते चिट्ठी गांव के मोड़ के पास सोमवार सुबह उस वक्त दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई जब लोगों ने वहां हत्या करके फेंके गए शव को देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस थाना लांबड़ा को फोन करके इसकी सूचना दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक को तेजधार हथियारों से बुरी तरह काट कर मारा गया है। लाश के पास नशे के टीके औऱ शराब की बोतल भी मिली है। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना वाली जगह फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है और स्थिति का जायजा ले रही है।
मामले की जानकारी देते लोगों ने बताया कि जब लोग सुबह अपने कामकाज के लिए निकले तो उन्होंने नहर के किनारे पड़ी खून से लथपथ लाश को देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस थाना लांबड़ा को फोन करके सूचना दी। गांव वालों का कहना है कि यह मर्डर देररात को किया गया लगता है। जहां डेड बॉडी मिली है, वह इलाका भी सुनसान है। उस रास्ते पर रात को कोई आता-जाता भी नहीं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।








Leave a Reply