जालंधर की राजनीति में बड़ा उलटफेर; MLA शीतल Angural ने अपना इस्तीफा लिया वापिस, Social Media अकाउंट से हटाया Modi का परिवार

You are currently viewing Big News: MLA शीतल Angural ने अपना इस्तीफा लिया वापस, Social Media अकाउंट से हटाया Modi का परिवार

Big News: MLA Sheetal Angural withdrew her resignation, removed Modi’s family from social media accounts

जालंधर की राजनीति में बड़ा उलटफेर; MLA शीतल Angural ने अपना इस्तीफा लिया वापिस, Social Media अकाउंट से हटाया Modi का परिवार

जालंधर : महानगर से इसवक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल ने बड़ा धमाका करते हुए अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इस संबंधी उन्होने एक पत्र विधानसभा स्पीकर को भी भेज दिया था। बता दें कि लोकसभा चुनावों से पहले विधायक पद से इस्तीफा देते हुए आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया था।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जालंधर वेस्ट हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक रहे शीतल अंगुराल ने विधायक पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने विधानसभा के स्पीकर को लैटर भेज दी है। लैटर में शीतल ने लिखा है कि अगर उनका इस्तीफा मंजूर हो जाता, तो वेस्ट की सीट पर दोबारा चुनाव होने थे। इससे सरकार का चुनावी खर्चा होना था। इसलिए वह अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं। आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने 3 जून को अंगुराल को बुलाया था।

हालांकि इस बारे में विधायक अंगुराल की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अंगुराल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी का परिवार हटा दिया है। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद जालंधर में आम आदमी पार्टी के वर्करों ने उनके घर के बाहर जमकर नारेबाजी की थी। वहीं उन्हें पार्टी का गद्दार तक कह दिया था।

जिक्रयोग्य है कि शीतल अंगुराल ने लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। तब शीतल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन स्पीकर ने अब तक मंजूर नहीं किया था। सरकार चाहती थी कि वेस्ट के उप-चुनाव लोकसभा के बाद हों।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *