जानें किस जगह बेकाबू ट्रक ने सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदा, 48 की दर्दनाक मौत

जानें किस जगह बेकाबू ट्रक ने सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदा, 48 की दर्दनाक मौत

 

 
 

नैरोबी : केन्या के केरिचो काउंटी के लोंडियानी शहर में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। क्षेत्रीय पुलिस कमांडर टॉम ओडेरा ने शुक्रवार को द स्टार समाचार पत्र के हवाले से कहा कि दुर्घटना के बाद कुल 48 शव बरामद किए गए। समाचार पत्र के अनुसार दुर्घटना एक व्यस्त रास्ते पर हुई, जब एक ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ओडेरा ने कहा, बचाव अभियान जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राष्ट्रपति विलियम रूटो सहित केन्याई नेताओं ने दुर्घटना के बाद अपनी संवेदना व्यक्त की। परिवहन मंत्री किपचुम्बा मुर्कोमेन ने ट्विटर पर कहा कि बचाव प्रयासों के बाद दुर्घटना का कारण निर्धारित करने के लिए जांच की जाएगी। केरीचो काउंटी अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर कोलिन्स किपकोच ने कहा कि मुर्दाघर में अब तक 45 शव आए हैं, जबकि अधिक पीड़ितों को अन्य अस्पतालों में ले जाया गया है और बचाव अभी भी जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *