जली हुई बुलेरो की पिछली सीट पर बुरी तरह झुलसी दो लाशें मिलने से फैली सनसनी

 जली हुई बुलेरो की पिछली सीट पर बुरी तरह झुलसी दो लाशें मिलने से फैली सनसनी

भिवानी: भिवानी लोहारू क्षेत्र के गांव बारवास की बणी में बुधवार देर रात करीब 12 बजे से अल सुबह चार बजे के बीच लावारिस बुलेरो गाड़ी जली हुई हालत में मिली। बुलेरो की पिछली सीट पर दो लाशें भी बुरी तरह झुलस चुकी थी, जिसकी वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई वहीं पुलिस अभी तक यह भी पता नहीं लगा पाई है कि झुलसने वाले शवों में पुरुष है या महिलाएं। फिलहाल लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची वहीं जांच के लिए फारेंसिक एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई है।

फिलहाल पुलिस ब्लाइंड मर्डर मामले की तहकीकात में जुटी है। इसकी सूचना पुलिस आला अधिकारियों को भी दी है। मृतकों के शवों का रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जली हुई बुलेरो गाड़ी किसकी है, इसका भी पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *