जन्माष्टमी पर बांके बिहारी की नगरी में उमड़ा भक्तजनों का सैलाब, CM योगी

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी की नगरी में उमड़ा भक्तजनों का सैलाब, CM योगी भी जाएंगे मथुरा-वृंदावन

 

Janmashtami 2022 Live: जन्माष्टमी पर कान्हा की नगरी में उमड़ा जन सैलाब, CM योगी भी जाएंगे मथुरा-वृंदावन

देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन यानी जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो गई हैं. देशभर के मंदिरों को जन्माष्टमी पूजा के लिए सजाया जा रहा है. कान्हा की नगरी मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा-वृंदावन पहुंचेंगे. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां जानिए…

मथुरा में श्रीकृष्ण के दर्शन करेंगे सीएम योगी

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व उत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. वो सीएम ढाई घंटे वृंदावन और 1 घंटे मथुरा में रहेंगे. इस दौरान वो वृंदावन में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करेंगे.

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा समेत देशभर में जन्माष्टमी (shri krishna Janmashtami) की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. लोगों ने अपने घरों में भी लड्डू गोपाल की प्रतिमा को रंग बिरंगी पोशाक से सजा लिया है. इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त को उच्च राशि के चंद्रमा में मनाई जाएगी. लेकिन आज यानी 18 अगस्त से ही जन्माष्टमी का शुभ मूहुर्त शुरू हो जाएगा.

आपको बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर साल बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है. भगवान श्रीकृष्‍ण के प्रकटोत्‍सव का पर्व जन्‍माष्‍टमी के तौर पर मनाया जाता है. भगवान श्रीकृष्‍ण ने भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मथुरा में जन्‍म लिया था. हिंदू मान्यताओं के मुताबिक इसी दिन देशभर में जन्‍माष्‍टमी मनाई जाती है. देशभर के मंदिरों और घरों में इस दिन भगवान के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है.

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन (Mathura-Vrindavan) में कान्हा का अलौकिक रूप देखने के लिए हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं. इस साल भी मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कृष्ण जन्मस्थली के अलावा वृंदावन के बिहारी मंदिर (Bihari Ji Temple) का भी काफी महत्व हैं. वहां भी लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शामिल होंगे. वो साढ़े 3 घंटे यहां रहेंगे. इसमें सीएम योगी ढाई घंटे वृंदावन और 1 घंटे मथुरा में रहेंगे. इसके अलावा सीएम योगी वृंदावन में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करेंगे. साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करेंगे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *