जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत आज, गाजीपुर बॉर्डर से कई किसान हिरासत में, पुलिस सतर्क

You are currently viewing जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत आज, गाजीपुर बॉर्डर से कई किसान हिरासत में, पुलिस सतर्क

Farmers’ Mahapanchayat at Jantar Mantar today, many farmers detained from Ghazipur border, police alert

जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत आज, गाजीपुर बॉर्डर से कई किसान हिरासत में, पुलिस सतर्क

 

नई दिल्लीः बीते साल दिल्ली की सीमाओं पर हुए किसान आंदोलन के बाद अब किसान संगठन दिल्ली में आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाबत संयुक्त किसान मोर्चा सोमवार को एमएसपी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर महापंचायत कर रहा है। किसानों को रोकने सिंघु, टिकरी, गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की चेकिंग चल रही है। इसके चलते नोएडा-चिल्ला बॉर्डर पर 5किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

किसानों के जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने देने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। टिकरी बॉर्डर पर  लोहे के बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर रोका जा रहा है। इसके अलावा गाजीपुर बॉर्डर से कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बता दें कि सुबह से ही हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के किसानों ने महापंचायत में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचना शुरू कर दिया था। हालांकि किसानों को इस महापंचायत के लिए मंजूरी नहीं मिली।  अधिकतर किसानों ने दिल्ली जाने के लिए पंजाब की ओर से आने वाली ट्रेनों पर चढ़े और बहादुरगढ़ स्टेशन पर खड़ी पुलिस के सामने ही नारे लगाते हुए दिल्ली में आए। यहां से किसान सीधे बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचे।

किसानों का कहना है कि वे दिल्ली बॉर्डर पर पक्के मोर्चा लगाने नहीं आए हैं। अभी केवल एक दिन के प्रदर्शन के लिए आए हैं, ताकि सरकार को चेताया जा सके। पुलिस इस बात को लेकर अलर्ट है कि कोई असामाजिक तत्व दिल्ली में प्रवेश न कर पाए। इसके लिए ड्रोन कैमरों की भी सहायता ली जाएगी और बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर भी निगरानी रखी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *