चुनाव आयोग ने लुधियाना और जालंधर में नए पुलिस कमिश्नर किए नियुक्त

चुनाव आयोग ने लुधियाना और जालंधर में नए पुलिस कमिश्नर किए नियुक्त

 

चंडीगढ़- चुनाव आयोग ने जालंधर और लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नरों को नियुक्त कर दिया है। 1998 बैंच के आईपीएस अधिकारी नीलभ किशोर को लुधियाना का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। वहीं 2008 बैंच के आईपीएस अधिकारी राहुल एस को जालंधर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

नीलभ किशोर जोकि इस समय साहिबजादा अजीत सिंह नगर में एडीजीपी एसटीएफ के पद पर तैनात है। वहीं आईपीएस अधिकारी राहुल एस इस समय साहिबजादा अजीत सिंह नगर में डीआईजी-कम-डायरैक्टर विजिलैंस ब्यूरो पंजाब के पद पर तैनात है।

बता दें कि आज दोपहर चुनाव आयोग ने आज एक आदेश जारी करके जालंधर और लुधियाना के पुलिस कमिश्नरों स्वपन शर्मा और कुलदीप चाहल को हटाने के निर्देश जारी किए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *