चुनाव आयोग ने किया 5 राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान, 14 फरवरी को होगा पंजाब में मतदान, 10 मार्च को आएगा परिणाम

चुनाव आयोग ने किया 5 राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान, 14 फरवरी को होगा पंजाब में मतदान, 10 मार्च को आएगा परिणाम

Election Commission announces election dates for 5 states, polling will be held in Punjab on February 14, results will come on March 10

चुनाव आयोग ने किया 5 राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान, 14 फरवरी को होगा पंजाब में मतदान, 10 मार्च को आएगा परिणाम

 

 

नई दिल्लीः शनिवार को चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है। जिसके तहत सरकार पंजाब में 14 फरवरी से मतदान होगा और 10 मार्च को परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिक्रयोग्य है कि पांच राज्यों में कुल 7 चरणों में चुनाव होंगे और 10 मार्च मतगणना होगी। बता दें कि, चुनावी बिगुल बजने से साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होगा। 10 मार्च को मतगणना होगी। इसी के साथ चुनाव आयोग द्वारा वोट डालने का समय भी 1 घंटे बढ़ाया दिया गया।

इस संबंधी जानकारी देते मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शनिवार को बताया कि कोरोना गाइडलाइंस के साथ चुनाव कराए जाएंगे। समय पर चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है। सभी चुनाव कर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी। साथ ही चुनाव में लगे कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगेगी। यूपी में 90 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। पोलिंग बूथ पूरी तरह सैनेटाइज होंगे। वोट डालने का समय एक घंटे बढ़ाया गया है।

जानकारी अनुसार मतदान का 10 फरवरी को पहला चरण, 14 फरवरी को दूसरा चरण, 20 फरवरी को तीसरा चरण, 23 फरवरी को चौथा चरण, 27 फरवरी को पांचवा चरण, 3 मार्च को छटवां चरण, और 7 मार्च को अंतिम चरण का मतदान होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *