घोर कलयुग: जमीन के लालच में युवक ने मां की तेजधार हथियारों से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार,जानिए कहां घटित हुआ यह दिल दहलाने वाला मामला…
शिमलाः रजधानी शिमला के गांव जुंगा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जमीनी विवाद के कारण एक युवक ने अपनी मां की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। वहीं मां को बचाने के लिए आए दूसरे भाई पर भी जानलेवा हमला कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
घटना की जानकारी देते मृतका के दूसरे बेटे सुनील कुमार ने बताया कि उसे बीती रात मां के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, जिस पर वह अपने कमरे से बाहर आया। इस दौरान बड़े भाई प्रकाश चंद, उसकी पत्नी शकुंतला, बहन कांता शर्मा भी आवाज सुनकर उठे। इसके बाद ऊपर कमरे में जाकर देखा तो रामेश्वर मां पर लोहे की तलवार से वार कर रहा था।जिस पर बड़े भाई प्रकाश चंद और जीजा हितेंद्र शर्मा ने रामेश्वर से तलवार छुड़वाई, लेकिन तब तक रामेश्वर मां पर कई वार कर चुका था। मां के गले, मुंह और हाथों में गंभीर चोटें आई थी। उसके बाद आरोपी रामेश्वर मौका से भाग गया। थोड़ी देर बाद मां ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी बेटे पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर आज एसपी शिमला मोनिका भटुंगरू भी मौके का मुआयना करेंगी। वहीं, आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।








Leave a Reply