गोवा जा रही फ्लाइट में अचानक हुआ धुआं-धुआं, हैदराबाद में करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग…

गोवा जा रही फ्लाइट में अचानक हुआ धुआं-धुआं, हैदराबाद में करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग…

 

फ्लाइट में धुआं दिखाई दिया तो तुरंत ही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हैदराबाद एयरपोर्ट पर कराई गई. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

गोवा जा रही फ्लाइट में अचानक हुआ धुआं-धुआं, हैदराबाद में कराई इमरजेंसी लैंडिंग
गोवा की ओर से आ रही स्पाइस जेट की एकफ्लाइट की हैदराबाद में बुधवार रात इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट जब अपने रूट पर जा रही थी इसी दौरान कॉकपिट और कैबिन में धुआं दिखाई दिया. फ्लाइट को बिना देर किए हैदराबाद में लैंड किया गया. इस पूरे मामले की जानकारी लगने पर डीजीसीए के अधिकारी जांच में जुट गए हैं. यह जानकारी डीजीसीए के अधिकारियों ने दी है. प्लेन को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया और लोगों को इमरजेंसी एक्जिट के जरिए फ्लाइट से उतारा गया है. इस पूरे वाकए में कुछ यात्रियों को खरोंचे आई हैं.

हैदराबाद एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट Q400 एयरक्राफ्ट VT-SQB में 86 पैसेंजर्स थे. इसके इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इस रूट की 9 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया. यह इमरजेंसी लैंडिंग रात करीब 11 बजे की गई थी. वहीं एक पैसेंजर ने फ्लाइट में जब धुंआ उठा तो उसकी तस्वीर ले ली और ट्विटर पर शेयर करते हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. इसके अलावा 2 अन्य वीडियो शेयर की गई हैं जिनमें इमरजेंसी लैंडिंग होते हुए दिखाया जा रहा है.

बता दें कि स्पाइस जेट में हाल ही में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं. स्पाइस जेट इन दिनों वित्तीय परेशानियां भी झेल रही है. इसी वजह से स्पाइस जेट पर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA ) पैनी नजर बनाए हुए है. रेगुलेटर ने स्पाइस जेट के 50 प्रतिशत विमान ही उड़ाने की अनुमति दी है. यह 29 अक्टूबर तक लागू रहेगी. गुरुवार को डीजीसीए ने कहा कि रेगुलेटर मामले की जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फ्लाइट में यह धुआं कैसे आया.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *