गोल्डी बराड़ ने facebook पर ली डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या की जिम्मेदारी,हत्याकांड के बाद सीएम भगवंत मान ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक 

गोल्डी बराड़ ने facebook पर ली डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या की जिम्मेदारी,हत्याकांड के बाद सीएम भगवंत मान ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

 

चंडीगढ़ : फरीदकोट में हुई डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या को लेकर पंजाब सरकार सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज दोपहर 12:30 बजे उच्च स्तरीय बैठक की जा रही है। बताया जा रहा है के इस बैठक में डीजीपी व वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहेंगे। उधर, डेरा प्रेमी क हत्या की जिम्मेदारी विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। मूसेवाला हत्याकांड के मास्टमाइंड गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह के कत्ल की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि सरकार पिछले 7 साल से बेअदबी के मामले में दोषियों को लेकर इंसाफ नहीं कर पाई, इसलिए हमने खुद इंसाफ कर दिया। हालांकि, इस पोस्ट को अभी पुलिस वेरीफाई नहीं कर पाई है कि यह पोस्ट गोल्डी बराड़ की है या नहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *