गुरुद्वारा साहिब में नहीं चढ़ाए जाएंगे खिलौना जहाज, प्रचलन को खत्म करने हेतू SGPC उठा रही है बड़ा कदम…

 गुरुद्वारा साहिब में नहीं चढ़ाए जाएंगे खिलौना जहाज, प्रचलन को खत्म करने हेतू SGPC उठा रही है बड़ा कदम…

 

अमृतसर: गुरुद्वारा साहिब में चढ़ाए जाने वाले खिलौना जहाज को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जल्द बड़ा फैसला लेने जा रही है। जानकारी के मुताबिक श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) विदेश जाने के लिए गुरुद्वारों में खिलौना प्लेन चढ़ाने का प्रचलन बंद करेगी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री दरबार साहिब व अन्य गुरुद्वारों में हवाई जहाज जैसे खिलौने चढ़ाने के चलन को रोकने के लिए सेवादारों को निर्देश भी दिए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी बीते दिनों श्री अकाल तख्त साहिब रघबीर सिंह से मिले थे। इस दौरान देश में पैदा हो रहे संप्रदायिक दंगों पर चर्चा की गई। इसी बीच पंजाब से बाहर जा रहे युवाओं पर भी चिंतन हुआ। इसी दौरान गुरुद्वारों में विदेश जाने व वीजा पाने के लिए भेंट किए जा रहे खिलौना जहाजों जैसा प्रचलन बंद करने पर भी विचार किया गया।

बता दें कि जालंधर के एक गुरुद्वारे में विदेश जाने के लिए लोग खिलौना जहाज चढ़ाते हैं। यह प्रचलन इतना अधिक बढ़ गया कि इस गुरुद्वारे को ही लोग हवाई जहाज गुरुद्वारा कहने लगे हैं। यह प्रचलन अब गोल्डन टेंपल में भी शुरू हो चुका है। बीते दिनों गोल्डन टेंपल की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *