गिरफ्तारी होते ही श्रीकांत त्यागी की निकली हेकड़ीः बदलने लगे सुर, कहा- पीड़िता तो मेरी बहन जैसी हैं; पहले दी थीं गंदी-गंदी गालियां

सूरजपुर कोर्ट ने मामले के आरोपी त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
नोएडा सेक्टर-93 की ग्रांड ओमैक्स सोसायटी में महिला से मामूली विवाद पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के बाद श्रीकांत त्यागी जब चारों ओर (पीड़िता, सोसायटी, पुलिस और समाज) बुरी तरह घिरा तो उसकी सारी हेकड़ी निकल गई। मंगलवार (नौ अगस्त, 2022) को उसने पीड़िता को बहन जैसा बताया और सफाई में कहा कि उसके खिलाफ सियासी तौर पर साजिश रची गई है, ताकि उसे बदनाम किया जा सके।
‘ये सियासी तौर पर बदनाम करने की साजिश’
कोर्ट से ले जाते वक्त उसने पत्रकारों से यह भी कहा, “मैं घटना पर खेद व्यक्त करता हूं। वह मेरी बहन की तरह हैं। जो कुछ भी हुआ वह सब राजनीतिक है और मुझे सियासी तौर पर बदनाम करने और नीचा दिखाने के लिए किया गया।” सूरजपुर कोर्ट ने मामले के आरोपी त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पीड़िता से की बात
मेरठ से अपनी तीन गुर्गों के साथ दबोचे गए त्यागी को लेकर प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़ा वायरल वीडियो पांच अगस्त, 2022 को सोशल मीडिया के जरिए उनकी मीडिया मॉनिटरिंग टीम के सामने आया था। पर पीड़िता की ओर से केस को लेकर शिकायत नहीं दी गई थी। बाद में पुलिस ने पीड़िता से संपर्क साधा और केस दर्ज किए जाने के बाद फरार आरोपी की तलाश में जुट गई।








Leave a Reply