गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी  गोल्डी बराड़ की हुई हत्या? अमेरिका में गोलियों से भून देने का दावा

गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी  गोल्डी बराड़ की हुई हत्या? अमेरिका में गोलियों से भून देने का दावा

नई दिल्ली – पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि गोल्डी को अमेरिका में गोलियां मारकर कत्ल किया गया। हालांकि गोल्डी की माैत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इस खबर को मीडिया रिपोर्टस का दावा ही बताया जा रहा है।

दरअसल एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार (30 अप्रैल) शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं। एक विदेशी न्यूज वेबसाइट ने दावा किया कि फ्रैजनो पुलिस लेफ्टिनेंट लेसली विलियम्स ने बताया है कि सेंट्रल फ्रैजनों में गोली लगने के बाद मंगलवार शाम दो व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इनमें से एक की माैत हुई। दावा किया जा रहा है कि उसका नाम गोल्डी बराड़ था। हालांकि इस वारदात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल गोल्डी बराड़ की आखिरी लोकेशन फ्रैजनों में ही मिली थी। उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ है और लारेंस बिश्नोई का खास साथी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *