खौफनाक वारदात;एकतरफा प्यार में सनकी ने खत्म कर दीं 5 जिंदगियां, फिर खुद भी लगाई फांसी…

 खौफनाक वारदात;एकतरफा प्यार में सनकी ने खत्म कर दीं 5 जिंदगियां, फिर खुद भी लगाई फांसी…

 

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सनकी आशिक ने 5 लोगों की हत्या करके आत्महत्या कर ली. आरोपी ने तीन साल के मासूम को भी नहीं बख्शा. मामला एकतरफा प्रेम का है. पुलिस ने मौके पर पहुंच सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल इस मामले में आगामी जांच जारी है. मृत परिवार के पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है.

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एकतरफा प्रेम में सनकी युवक ने 5 लोगों की हत्या करके सुसाइड कर लिया. घटना सलिहा थाने के चांदन गांव की है. नृशंस हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी पुष्कर शर्मा फोरेंसिक एक्सपर्ट और अपनी टीम के साथ पहुंचे. पुलिस हत्याकांड की वजह जानने के लिए दोनों परिवारों के परिचितों और पड़ोसियों से सुराग लेने की कोशिश की गई. पता चला कि एकतरफा प्यार के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि फांसी लगाकर सुसाइड करने वाले हमलावर का पड़ोसी परिवार की एक महिला से एकतरफा प्रेम था. नाकामी से गुस्साए युवक ने युवती के पूरे परिवार को ही खत्म कर डाला. फिर खुद की भी जान ले ली. पुलिस की मानें तो उन्हें सूचना मिली थी कि यहां एक घर में 6 लाश पड़ी हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौक-ए-वारदात पर पहुंची. घर के अंदर खून से लथपथ हालत में पांच शव पड़े थे.

इनमें एक शव पुरुष, तीन महिलाओं और एक लाश बच्चे की थी. पास में हथौड़ा भी पड़ा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो फांसी के फंदे से एक अन्य भी युवक की लाश भी लटकी हुई थी. पुलिस को ये समझते देर न लगी कि मामला हत्या के बाद आत्महत्या का है. फिर जब आस-पड़ोस और मृत परिवार से पूछताछ की तो सनकी आशिक की करतूत सामने आई.

मनोज साहू यहीं पर टेलरिंग का काम करता था. आशंका है कि मनोज ने हत्या के बाद खुदकुशी कर ली है. फॉरेंसिक जांच के बाद इसकी पुष्टि होगी. देर शाम तक पुलिस की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ जांच में जुटी रही. शुरुआती जानकारी के मुताबिक मनोज के पड़ोस में हेमलाल साहू (55) रहते थे. उनकी बेटी मीरा साहू से मनोज का अफेयर था. लेकिन परिवार ने दूसरे परिवार में मीरा की शादी करवा दी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *