खटकड़ कलां पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, शहीदों को दी श्रद्धांजलि; कर दिया ये बड़ा ऐलान
चंडीगढ़ः शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को गांव खटकड़कलां पहुंचे जहां उन्होंने शहीद भगत सिहं, सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री फिरोजपुर में भी शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इससे पहले मुख्यंत्री मान बीती 22 मार्च को अजायब घर से शहीद भगत सिंह के घर तक 850 मीटर लंबी विरासती गली बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भगवंत मान शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद बाद सीधा दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वह जंतर मंतर में केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान की शुरुआत में शामिल होकर दिल्ली के सएम अरविंद केजरीवाल के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि यह यह जनसभा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के बाद की गई कार्रवाई के कारण हो रही है।
गौरतलब है कि करीब एक साल पहले पंजाब में पहली बार आप की सरकार बनी थी। भगवंत मान ने बतौर सीएम पंजाब पद की शपथ शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में ही ली थी। मान युवाओं से शहीद भगत सिंह के आदर्शों व उनके पद चिन्ह पर चलते हुए देश हित की भावना से काम करने की अपील करते रहे हैं।








Leave a Reply