क्रिकेट अकेडमी चलाने वाले भारतीय क्रिकेटर के कोच ने खाया जहर, बच्चियों के साथ यौन शोषण का लगा आरोप

क्रिकेट अकेडमी चलाने वाले भारतीय क्रिकेटर के कोच ने खाया जहर, बच्चियों के साथ यौन शोषण का लगा आरोप

 

नई दिल्ली : खेल जगत में इन दिनों यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं। जिम्नास्टिक्स, सेलिंग और साइकिलिंग के बाद अब क्रिकेट भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। हाल ही में देहरादून में क्रिकेट अकेडमी चलाने वाले और भारतीय महिला क्रिकेटर के पूर्व कोच नरेंद्र शाह पर गंभीर आरोप लगे हैं। शाह पर अपनी अकेडमी की बच्चियों के साथ यौन शोषण करने, उन्हें जातिसूचक ताने देना का दोषी बताया गया है। ये मुद्दा तब सामने आया जब एक बच्ची ने कोच शाह के साथ फोन पर हुई बातचीत का ऑडिया लीक कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं कक्षा की इस बच्ची का शाह ने कई बार शोषण किया। जो ऑडिया सामने आया है उसमें भी शान ने बच्ची से अश्लील बातचीत की और सेक्शुअल फेवर भी मांगे। ऑडिया के वायरल होते ही कोच शाह ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की और इस समय वो अस्पताल में हैं।

शाह को फौरन ही क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ देहारदून में उनके पद से हटा दिया गया। हालांकि वो अब भी चमोली डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हैं। ऑडियो लीक करने वाली बच्ची चमोली की ही रहने वाली है। सोमवार रात को अकेडमी में ही ट्रेनिंग करने वाली 15 साल की बच्ची के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद शाह के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उनपर आईपीएल की धारा 354-A (शारीरिक शोषण) और 506 (अपराधिक तरीके से धमकाना) के अंतर्गत शिकायत दर्ज की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *