कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन, मरीजों को लेकर कही गई ये बड़ी बातें

कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन, मरीजों को लेकर कही गई ये बड़ी बातें

Revised Guidelines for Mild or Asymptomatic Covid-19 Patients:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हल्के या बिना लक्षण वाले कोविड-19 के मरीजों के होम आइसोलेशन के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इसे देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से कोविड-19 मरीजों को लेकर नई गाइडलाइन (Revised Guidelines for Mild or Asymptomatic Covid-19 Patients) जारी की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार, हल्के लक्षण वाले मरीज घर पर ही रहेंगे और मरीजों को ट्रिपल लेयर मास्क पहनने की सलाह दी गई है.

कोरोना मरीजों के होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन

– बुजुर्ग मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर होम आइसोलेशन की अनुमति.
– हल्के लक्षण वाले मरीज घर पर रहेंगे, जिसके लिए प्रॉपर वेंटिलेशन रहना जरूरी है.
– मरीज को ट्रिपल लेयर मास्क पहनने की सलाह.
– मरीज को ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लेने की सलाह.
– ऐसे मरीज जिनको एचआईवी हो, जिनका ट्रांसप्लांट हुआ हो या कैंसर से पीड़ित हों तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाएगी.
– बिना लक्षण वाले और हल्के लक्षण वाले मरीज, जिनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 93% से ज्यादा हो उन्हें होम आइसोलेशन की अनुमति है.
– होम आइसोलेशन में रहने वाले माइल्ड और एसिम्प्टोमैटिक मरीजों को जिले स्तर पर कंट्रोल रूम के लगातार संपर्क में रहना होगा, जो उन्हें जरूरत पड़ने पर टेस्टिंग और हॉस्पिटल बेड समय पर करवा सकें.
– मरीज को एस्टरॉयड लेने पर रोक है. इसके अलावा डॉक्टर की सलाह के बिना सिटी स्कैन और चेस्ट एक्सरे कराने की भी मनाही है.
– पॉजिटिव होने के बाद होम आइसोलेशन में 7 दिन रहने और लगातार 3 दिन तक बुखार ना रहने पर होम आइसोलेशन खत्म माना जाएगा और दोबारा टेस्ट की जरूरत नहीं होगी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *