कालेज प्रोफेसर समेत तीन की मौत, बेकाबू होकर कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी ..

कालेज प्रोफेसर समेत तीन की मौत, बेकाबू होकर कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी ..

 

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से निकालकर कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार HP85-1696 रोनहाट से लाणी-बोराड़ की तरफ जा रही थी। जासवीं केंची के समीप कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रोनहाट कॉलेज के 47 वर्षीय प्रोफेसर डॉ रमेश भारद्वाज पुत्र शिवराम निवासी गांव बोहराड, 18 वर्षीय साक्षी शर्मा पुत्री भरतू राम निवासी गांव किणु-पनोंग और 38 वर्षीय जयराम शर्मा पुत्र सिंगाराम निवासी गांव लाणी उपतहसील रोनहाट जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

गौर हो कि पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। दोनों राज्यों में जून महीने से लेकर अब तक 230 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। दोनों राज्यों में इस सप्ताह 84 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में बाढ़-बारिश में चार की जान गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *