कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, 6 की मौत

कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, 6 की मौत

Traumatic road accident in Kanpur, uncontrollable bus trampled many people, 6 people died

कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, 6 की मौत

 

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि जहां बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के टाटमिल चौराहे के पास बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने 17 वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसमें कई गाड़ियों और मोटरसाइकिल-स्कूटर को भी नुकसान पहुंचा है।

डीसीपी ईस्ट कानपुर, प्रमोद कुमार ने बताया, ‘एक दुखद घटना हुई है। ये घंटा घर से टाटमिल के बीच में एक बस के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो तत्काल आसपास के थाना क्षेत्रों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। तुरंत एंबुलेंस को भी रवाना किया। घायल और हताहत लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

हादसे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, कानपुर से सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *