ऑटो ड्राइवर की हैवानियत, छेड़छाड़ के बाद छात्रा को 500 मीटर तक घसीटा
Maharashtra News: ठाणे (Thane) में छात्रा को एक ऑटो ड्राइवर (Auto Driver) ने करीब 500 मीटर तक घसीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
घर से कॉलेज जा रही थी छात्रा
गौरतलब है कि कॉलेज स्टूडेंट के साथ बदसलूकी की ये घटना तब हुई जब वह घर से कॉलेज जा रही थी. पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुंबई से ठाणे के इस ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत इस मामले में केस दर्ज किया है.
बताया जा रहा है कि जब एक कॉन्स्टेबल ने ऑटो ड्राइवर को छात्रा को घसीटने से रोकने की कोशिश की, तब भी वह नहीं रुका और ऑटो चलाता रहा. उसने कॉन्स्टेबल को गिरा दिया. फिर इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और मुंबई से आरोपी को गिरफ्तार किया.









Leave a Reply