आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर किया बड़ा दावा ,4 जून के बाद बड़ा फैसला लेंगे नीतीश कुमार’,
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार 4 जून के बाद बड़ा फैसला लेंगे. पार्टी को बचाने के लिए नीतीश कुमार बड़ा फैसला लेंगे. 4 जून वो तारीख है, जब लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे.
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है. तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार 4 जून के बाद कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. पिछड़ों की राजनीति और पार्टी बचाने के लिए वह फैसला करेंगे. 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे. देश में सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं. 6 दौर की वोटिंग हो चुकी है. सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी. इस साल की शुरुआत में नीतीश कुमार की जेडीयू महागठबंधन से अलग हो गई थी. नीतीश फिर से बीजेपी से हाथ मिला चुके हैं और दोनों पार्टियां साथ में लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं.
तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, हमारे चाचा जो हैं, पिछड़ों की राजनीति और अपनी पार्टी को बचाने के लिए 4 जून के बाद कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं. हालांकि नीतीश कुमार इन दिनों लगातार यह कह रहे हैं कि अब वह इधर-उधर कहीं नहीं जाएंगे.
वहीं, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का भी बयान आया है. लालू प्रसाद ने कहा कि बीजेपी की सरकार जा रही है. हम 4 जून को सरकार बनाने जा रहे हैं. इन बयानों और दावों के बीच 1 जून को इंडिया ब्लॉक की दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है. बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव के नतीजों को लेकर समीक्षा करेंगे. साथ ही साथ आपस मे एकजुटता बनाए रखने की कोशिश पर जोर देंगे. इस बैठक में चुनाव नतीजे के साथ आगे की रणनीति को लेकर मंथन किया जाना है.








Leave a Reply