आतंकी पन्नू ने सीएम भगवंत मान और अमित शाह को दी धमकी, कह दी यह बढ़ी बात

You are currently viewing आतंकी पन्नू ने सीएम भगवंत मान और अमित शाह को दी धमकी, कह दी यह बढ़ी बात

Terrorist Pannu threatened CM Bhagwant Mann and Amit Shah, saying this is a big deal

आतंकी पन्नू ने सीएम भगवंत मान और अमित शाह को दी धमकी, कह दी यह बढ़ी बात

 

अमृतसरः सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकी गुरतपवंत पन्नू ने एक बार फिर वीडियो जारी किया है जिसमें उसने पंजाब के सीएम भगवंत मान और गृह मंत्री अमित शाह को धमकी दी है। इसके साथ उसने शनिवार सुबह एनएच-1 पर शंभु बार्डर पर लगे खालिस्तान के झंडे और छापे लगाए दिए हैं। ‘पंजाब में खालिस्तान पक्षीय सिखों को निशाना बनाने और उनके घरों में छापेमारी पर निराश सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकी पन्नू ने कहा, शंभु बार्डर पर खालिस्तानी झंडे और खालिस्तान जिंदाबाद के छापे लगाए गए हैं जिसमें लिखा गया है जी-20 सम्मेलन में आने वालों देशों का खालिस्तान में स्वागत है, ‘जी आया नु।”

पन्नू ने गृहमंत्री अमित शाह और सीएम भगवंत मान को खुली चुनौती दी है। आतंकी पन्नू का कहना है कि पिछले दिनों में सैंकड़ों नौजवानों के घरों में छापे मारे है, हजारों की तदाद में पुलिस फोर्स छापे मारकर घरों में पहुंची है। भगवंत मान, अमित शाह को उनका संदेश है कि पंजाब के घर-घर में खालिस्तान का बारूद है जिस दिन वह चाहेंगे उस दिन ही फटेगा। न रहेगा भगवंत मान और न रहेगा अमित शाह। आतंकी पन्नू ने धमकी देते हुए कहा सीएम भगवंत मान और अमित शाह की राजनीतिक मौत तय है।

पन्नू ने कहा कि शंभु बॉर्डर पर लिखे गए स्लोगन भारत को संदेश है। अब पंजाब और हरियाणा भारत का हिस्सा नहीं है और यह खालिस्तान है। पन्नू ने राज्य के युवाओं को 15-16 मार्च को जी-20 में पहुंच रहे प्रतिनिधियों को खालिस्तान का संदेश पहुंचाने के लिए इकट्‌ठे होने के लिए भी कहा है। आतंकी पन्नू की धमकी से पहले ही पंजाब में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *