अलका लांबा की पेशी से पहले कांग्रेस वर्कर्स और पुलिस में भिड़ंत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के साथ धक्कामुक्की

You are currently viewing अलका लांबा की पेशी से पहले कांग्रेस वर्कर्स और पुलिस में भिड़ंत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के साथ धक्कामुक्की

Congress workers and police clash before Alka Lamba’s appearance, clash with Youth Congress President

अलका लांबा की पेशी से पहले कांग्रेस वर्कर्स और पुलिस में भिड़ंत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के साथ धक्कामुक्की

 

रोपड़ः दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित भड़काऊ बयान को लेकर दर्ज मामले में तलब की गईं कांग्रेस की नेता अलका लांबा आज बुधवार को पंजाब के रूपनगर सदर थाने में एसआईटी के समक्ष पेश होंगी। हालांकि सुबह प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस ने इसके विरोध में एसएसपी दफ्तर के आगे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके साथ अलका लांबा और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा, यूथ कांग्रेस प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों समेत पूरी लीडरशिप मौजूद है।

कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में अकाली दल और कांग्रेस की सरकारें रही लेकिन कभी किसी महिला पर इस तरह केस दर्ज नहीं किया। भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने अलका लांबा को निशाना बनाया। जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस वर्कर्स का नेतृत्व कर रहे पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों में भिड़ंत हो गई।

ढिल्लों थाना सचिवालय के गेट पर चढ़े तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। हालांकि बाद में अलका लांबा सहित सभी एसएसपी दफ्तर के अंदर पहुंच गए। फिलहाल, पुलिस प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से उठाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले, वड़िंग ने अपने फेसबुक पर पोस्ट पर एक पोस्ट के जरिये भी अलका लांबा के साथ आने के संकेत दिए हैं। उन्होने लिखा हम आ रहे हैं रोपड़ अलका लांबा जी के साथ, झूठे केसों से डरने वाले नहीं। उन्होंने पोस्ट में अलका लांबा और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के साथ फोटो भी शेयर की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *