अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला के दरबार में साष्टांग दंडवत हुए ;पीएम मोदी

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला के दरबार में साष्टांग दंडवत हुए ;पीएम मोदी

 

पहले स्नान फिर ध्यान... प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला के दरबार में पीएम मोदी

राम मंदिर में रामलला की आरती करते पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर अयोध्या में मुख्य मार्ग के हर घरों पर भगवा झंडे लगाये गये थे. पीएम के नेतृत्व में इस साल 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिसंबर 2023 में भी पीएम मोदी ने यहा रोड शो किया था.

 

लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या दौरे के दौरान सूक्ष्म भक्ति देखने को मिली है. पीएम मोदी चुनावी व्यस्तता के चलते करीब आधा घंटा विलंब से पहुंचे थे. इसके बाद भी पीएम मोदी दर्शन-पूजा करने से पहले स्नान किए और कपड़े बदले फिर रामलला के दरबार में पहुंचे थे. जहां पीएम मोदी ने बाकायदा रामलला की आरती उतारी और फिर साष्टांग दंडवत भी किए. पीएम ने मंदिर में परिक्रमा की. पीएम मोदी मंदिर में करीब 15 मिनट रहे और इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने पूजन और आरती भी की.

अयोध्या तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्नान की व्यवस्था परिसर में ही की गई थी. उन्होंने यह भी कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में भी वे स्नान करने के तुरंत बाद ही सम्मिलित हुए थे. पीएम ने राम मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सुग्रीव किला से लता मंगेशकर चौक तक रोड शो कर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद लिया.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *