अयोध्या में दीपोत्सव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के किए दर्शन, उतारी आरती

अयोध्या में दीपोत्सव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के किए दर्शन, उतारी आरती

 

अयोध्या- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अयोध्या में छठे दीपोत्सव के आयोजन में हिस्सा लेने के लिये साकेत महाविद्यालय में बने हैलीपेड पर पहुंचे। यहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री यहाँ से सीधे श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन करने गए। यहां सबसे पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरणों में प्रधानमंत्री ने हाजिरी लगाई और फिर आरती उतारी। रामलला की परिक्रमा कर प्रधानमंत्री ने सुखी व सशक्त राष्ट्र की कामना की।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राममंदिर निर्माण स्थल का जायजा लिया। प्रधानमंत्री मोदी यहां से श्रीराम जन्म भूमि गए। वहां हो रहे कार्यों का अवलोकन लिया। उन्होंने राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंदिर निर्माण परियोजना के प्रमुख चंपत राय भी मौजूद हैं। इसके बाद वह रामकथा पार्क जाकर दीपावली की पूर्व संध्या पर अायोजित छठे दीपोत्सव में शिरकत करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *