अमृतसरः दुबई से लौटे यात्री से 65 लाख का सोना बरामद, हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने किया गिरफ्तार

You are currently viewing अमृतसरः दुबई से लौटे यात्री से 65 लाख का सोना बरामद, हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने किया गिरफ्तार

Amritsar: Gold worth 65 lakhs recovered from a passenger who returned from Dubai, arrested by customs officials at the airport

अमृतसरः दुबई से लौटे यात्री से 65 लाख का सोना बरामद, हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने किया गिरफ्तार

 

अमृतसरः अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कस्टम विभाग ने 1.24 किग्रा सोना पकड़ा है। सोना दुबई से आए एक यात्री से मिला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि यात्री ग्रीन चैनल से पार करने की कोशिश कर रहा था। विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि जब उससे पूछा गया कि क्या वह कोई शुल्क योग्य या कोई कीमती धातु ले जा रहा है तो उसने इसका नकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर उसके पास करीब सवा किलो सोना बरामद किया गया ।

जानकारी अनुसार, दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स -192 में पहुंचे एक यात्री को एयरपोर्ट पर जांच के लिए रोका गया। जैसे ही यात्री सिक्योरिटी चैक के लिए बने ग्रीन चैनल से गुजरने लगा तो वह पकड़ा गया। यात्री की तलाशी ली गई तो उसके अंडरवियर से तीन ट्रांसपेरेंट पाउच मिले, जिनमें सोने की चेन थीं। प्योर गोल्ड की बनी इन चेन का वजन 1.24 किग्रा निकला। इतने सोने की इंटरनेशनल कीमत 65.16 लाख रुपए आंकी गई है। सोने को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। वहीं कस्टम विभाग यात्री से लगातार पूछताछ कर रहा है कि वह इतना सोना क्यों और कहां से लाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *