अमृतसर में सास शक्ल-सूरत के लिए बहू को मारती थी ताना, बहु ने चाकू से गोदकर करदी हत्या… पढ़ें पूरी खबर
अमृतसरः महानगर में बीते दिनों हुई एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की है। पकड़ी गई महिला कोई और नहीं बल्कि मृतक महिला की बहु थी। जांच में सामने आया है कि उक्त महिला ने अपने सास के तानों से तंग आकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
इस संबंधी जानकारी देते डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि 25 फरवरी को पुलिस को घटना का पता चला था। अधेड़ उम्र की महिला अमरजीत कौर का कत्ल कर दिया गया था। पुलिस को शुरुआती जांच में बताया गया कि अमरजीत कौर की मौत करंट लगने से हुई है, लेकिन मृतका के शरीर के घाव कुछ और ही बयां कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया। आरोपी व मृतक की बहू नरिंदरजीत कौर ने बताया कि अमरजीत कौर घर पर अकेली थी। इसलिए उसने पहले मूसल पकड़ा और सिर पर जोर से मार दिया। अभी उसकी सांसें चल रही थी। उसने चाकू से कई वार भी किए, लेकिन अंत में उसने प्रेस की तार पकड़ी और उससे करंट देकर मार डाला।
घटना की जानकारी देती आरोपी नरिंदरजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी सास उसे हमेशा ताने मारती थी। उसकी शक्ल-सूरत को लेकर हमेशा बोलती रहती थी। जिसके चलते उसके दिल में काफी अधिक घृणा पैदा हो चुकी थी। वहीं दूसरी तरफ पुश्तैनी 6 किल्ले जगह को सास और दो बेटों में बांटा गया था। नरिंदरजीत कौर का डर था कि सास अपने हिस्से के दो किल्ले भी उसके देवर को देना चाहती है। जिसके बाद नरिंदरजीत कौर में गुस्सा भर गया था। जिसके बाद 25 फरवरी को उसने सास को मारने का फैसला कर लिया।








Leave a Reply