अमित शाह के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले ‘आतंक’ फैलाने रची जा रही है साजिश, शोपियां-बारामूला में मुठभेड़ – एक आतंकी ढेर
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के शोपियां और बारामूला जिलों में शुक्रवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा दक्षिण कश्मीर के शोपियां के चित्रगाम इलाके और उत्तरी कश्मीर के बारामूला के येदिपुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू करने के बाद ये मुठभेड़ छिड़ी है। इसमें एक आतंकी मार दिया गया है। बारामूला में ये एनकाउंटर ऐसे समय पर हो रहा है, जब गृह मंत्री अमित शाह आगामी दिनों में इस इलाके का दौरा करने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, शोपियां में एक और मुठभेड़ जारी है। सशस्त्र सीमा बल की फोर्स, पुलिस अधिकारियों और सेना के जवान आतंकियों के मुठभेड़ में लगे हुए हैं. बताया जा रहा है कि कुछ को पकड़ लिया गया है। जबकि कुछ आतंकी भागने में सफल रहे हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है। इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और सुरक्षा बलों को इन इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया था।









Leave a Reply