अमरीक नगर में सैक्स रैक्ट के जरिए पैसे ऐंठने वाली महिला गैंग का भंडाफोड़, ऐसे चलता था पूरा खेल; जालंधर रामा मंडी पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

You are currently viewing अमरीक नगर में सैक्स रैक्ट के जरिए पैसे ऐंठने वाली महिला गैंग का भंडाफोड़, ऐसे चलता था पूरा खेल; जालंधर रामा मंडी पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

अमरीक नगर में सैक्स रैक्ट के जरिए पैसे ऐंठने वाली महिला गैंग का भंडाफोड़, ऐसे चलता था पूरा खेल; जालंधर रामा मंडी पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

 

अमरीक नगर में सैक्स रैक्ट के जरिए पैसे ऐंठने वाली महिला गैंग का भंडाफोड़, ऐसे चलता था पूरा खेल; जालंधर रामा मंडी पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में सैक्स रैक्ट मतलब हनी ट्रैप के जरिए लोगों से पैसे ऐंठने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह हनी ट्रैप के जरिए लोगों से पैसे ऐंठने का काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह लोगों को होटल के कमरे में बुलाकर रिकॉर्डेड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।

कमिशनर स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने जालंधर के नंगल शामा चौक के पास जाल बिछाकर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रीत कौर पुत्री कमलजीत सिंह निवासी अमरीक नगर जालंधर, अमन पत्नी रेशव कुमारअमरीक नगर सामने राजू किराना स्टोर जालंधर और मोहिनी पत्नी राकेश कुमार निवासी अमरीक नगर जालंधर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना रामा मंडी जालंधर में मुकदमा नंबर 44 दिनांक 09-02-2024 धारा 384/420/120 बी /506 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया है। स्वपन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की अभी तक कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं मिली है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच के आधार पर यह भी पता चला है कि एक अन्य अपराधी, बस्ती बावा खेल, जालंधर का निवासी धरमिंदर गिल भी इस अपराध का हिस्सा था। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जिसके लिए टीमें गठित की गयी हैं। स्वपन शर्मा ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *