अब पटियाला में कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या

You are currently viewing अब पटियाला में कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या

अब पटियाला में कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या

 

पटियाला : मंगलवार देर रात पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने कुछ युवकों ने बहसबाजी के बाद एक कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है वही मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह गांव दौण कलां के रूप में है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने धर्मेंद्र सिंह की कुछ लोगों के साथ बहस हो गई जिसके बाद दो नकाबपोश लोगों ने धर्मेंद्र को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

बताया जा रहा है कि शूटर लारेंस बिशनोई गैंग से संबंधित बताए जा रहे हैं ।वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *