अडानी पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर SG ने SC में कहा- एसजी ने अदालत को भरोसा दिलाया कि भारतीय निवेशकों के हितों कि रक्षा के लिए तंत्र तैयार किया जाएगा
एसजी ने अदालत को भरोसा दिलाया कि भारतीय निवेशकों के हितों कि रक्षा के लिए तंत्र तैयार किया जाएगा. इस पर वह जवाब देंगे और मौजूदा फ्रेमवर्क के तहत कदम उठाए गए हैं कि बाजार में स्थिरता आए.
उद्योगपति गौतम अडाणी की कंपनियों पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज यानी शुक्रवार को सुनवाई हुई. CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने सुनवाई की. एसजी ने अदालत को भरोसा दिलाया कि भारतीय निवेशकों के हितों कि रक्षा के लिए तंत्र तैयार किया जाएगा. इस पर वह जवाब देंगे और मौजूदा फ्रेमवर्क के तहत कदम उठाए गए हैं कि बाजार में स्थिरता आए.
साथ ही नियामक को मजबूत करने के लिए अदालत आगे सुनवाई करेगी. एसजी ने कहा कि सेबी नजर बनाए हुए है और निगरानी कर रही है. मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी.सरकार विशेषग्य समिति बनाने के मुद्दे पर अपने सुझाव देगी.
सेबी का पूरा फाल्ट है- वकील
हाल ही में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के परिणामस्वरूप अडानी समूह की कंपनी के शेयर की कीमतें गिर गईं और छोटे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ.वकील एमएल शर्मा ने कहा कि इस मामले में सेबी का पूरा फाल्ट है.सीजेआई ने कहा कि हमने याचिकाओं के दायरे को विस्तृत किया है. आप भी यही चाहते हैं कि निवेशकों का हित संरक्षित रहे और हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
याचिकाओं में वकील एमएल शर्मा और विशाल तिवारी ने मामले पर जांच की मांग की सीजेआई ने कहा कि आपकी याचिका किस प्रकृति की है.वकील विशाल ने कहा सिविल प्रकृति की याचिका है.एसजी तुषार मेहता ने कहा कि मैं सेबी की ओर से पेश हुआ हूं.








Leave a Reply