UP के मुख्यमंत्री योगी को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर लिखी गोली मारने की बात
आरोपी ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी दी थी और इससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया था. पोस्ट के वायरल होने के बाद इस मैसेज के स्क्रीनशाट को टैग करते हुए नितिन तोमर नाम के यूजर ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य अधिकारियों को ट्वीट किया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है. सीएम योगी को धमकी से जुड़े पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. शुरू में बताया जा रहा था कि आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है. हालांकि, पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी बागपत का नहीं बल्कि झारखंड का रहने वाला है. बागपत कोतवाली पुलिस के मुताबिक योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले आरोपी का नाम अमन रजा है.
आरोपी ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी दी थी और इससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया था. पोस्ट के वायरल होने के बाद इस मैसेज के स्क्रीनशाट को टैग करते हुए नितिन तोमर नाम के यूजर ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य अधिकारियों को ट्वीट किया









Leave a Reply