पीट-पीट कर बीजेपी पार्षद को मार डाला, हैवानियत की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
ग्वालियर में मुरार केंटोमेंट एरिया के बीजेपी पार्षद शैलू कुशवाह की बीती रात हत्या कर दी गई. मृतक की पत्नी राधा कुशवाहा का आरोप है कि लाठी-सरियों से शैलू को पीटा गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुरार केंटोमेंट एरिया के बीजेपी पार्षद शैलू कुशवाह की बीती रात हत्या कर दी गई. मृतक की पत्नी राधा कुशवाहा का आरोप है कि लाठी-सरियों से शैलू को पीटा गया है. लहूलुहान हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया. आरोपियों की संख्या 5 बताई जा रही है. जबकि हत्या की वजह पूर्व रंजिश बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को नामजद किया है. जिनमें से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.
वहीं शैलू की हत्या से नाराज लोगों ने आज सुबह मुरार थाने का घेराव करते हुए थाने के बाहर चक्का जाम कर दिया. नाराज परिजनों की मांग है कि सभी आरोपियों की फौरन गिरफ्तारी किया जाए. उनके मकान तोड़े जाएं और सुरक्षा के लिहाज से परिजन को शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं.
पुलिस कर रही है आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड चेक
शैलू की हत्या से गुस्साए कुशवाह समाज के लोगों ने आज सुबह मुरार थाने का घेराव करते हुए चक्काजाम कर दिया. आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और उनकी मांग है कि सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, उनके मकान तोड़े जाएं और शैलू के परिजन को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाईसेंस दिए जाएं. इधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया का कहना है कि शैलू बीती रात कुछ लोगों के साथ पार्टी कर रहा था, जिन्होने रंजिश के चलते पीट पीटकर शैलू की हत्या कर दी.







