Tag: हिमाचल में मतदान से पहले आप को बड़ा झटका

  • हिमाचल में मतदान से पहले आप को बड़ा झटका, एसजीपीसी के सदस्य कुलवंत सिंह भाठ ने थामा भाजपा का दामन

    You are currently viewing हिमाचल में मतदान से पहले आप को बड़ा झटका, एसजीपीसी के सदस्य कुलवंत सिंह भाठ ने थामा भाजपा का दामन

    Big blow to AAP before voting in Himachal, SGPC member Kulwant Singh Bhath joined BJP

    हिमाचल में मतदान से पहले आप को बड़ा झटका, एसजीपीसी के सदस्य कुलवंत सिंह भाठ ने थामा भाजपा का दामन

     

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव मतदान से पहले आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। क्योंकि आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी एवं दिल्ली एसजीपीसी के सदस्य कुलवंत सिंह भाठ ने बुधवार को शिमला प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में भाजपा का दामन थाम लिया है। कुलवंत ने भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की हैं। कुलवंत मूलता नैना देवी मझारी गांव के रहने वाले हैं।

    भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते समय कुलवंत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क देखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि चाहे दिल्ली हो या पंजाब दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं उनके 2 मंत्री पहले ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं।

    वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कुलवंत का भाजपा परिवार में स्वागत है और उनके आने से भाजपा को बल मिलेगा। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने वाले हैं एक बार फिर भाजपा एक मजबूत सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाने वाली है।