Tag: हादसा; Indo-Pak बॉर्डर पर पुली निर्माण के दौरान मिट्‌टी धंसी- 5 मजदूर दबे

  • हादसा; Indo-Pak बॉर्डर पर पुली निर्माण के दौरान मिट्‌टी धंसी- 5 मजदूर दबे

    हादसा; Indo-Pak बॉर्डर पर पुली निर्माण के दौरान मिट्‌टी धंसी- 5 मजदूर दबे

     

    अमृतसर : भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तरनतारन सेक्टर में एक बड़ा हादसा सामने आया है। प्रथम जानकारी के अनुसार यहां पुली का निर्माण करते वक्त एक हादसा हो गया। जमीन धंसने से 5 मजदूर मिट्‌टी के नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही BSF के जवान घटना स्थल पर पहुंचे। जवानों ने मजदूरों को मिट्‌टी के नीचे से निकाला। इस बीच अस्पताल ले जाते हुए एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 4 का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना 11 बजे के करीब की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय यहां 22 मजदूर काम कर रहे थे।

    घटना में डल निवासी हरचंद सिंह, शेर सिंह, सुखविंदर सिंह, रणजीत सिंह और चन्नण सिंह मिट्‌टी के नीचे दबे थे। पांचों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चन्नण सिंह की रास्ते में मौत हो गई।

    बता दें कि तरनतारन में खालड़ा के अंतर्गत आती BOP कलसियां की तरफ जाने के लिए जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स डिफेंस लेन DCB वॉल के पास DCB पुली का निर्माण कर रहा है। इसी दौरान यहां मिट्‌टी धंस गई जिसमें पांच मजदूर मिट्‌टी के नीचे आ गए।