Tag: हर घर का बिगड़ रहा बजट

  • पंजाब में फल- सब्जियों के बढ़े दामों ने निचोड़ी जनता की जेब, हर घर का बिगड़ रहा बजट

    पंजाब में फल- सब्जियों के बढ़े दामों ने निचोड़ी जनता की जेब, हर घर का बिगड़ रहा बजट

    फल और सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी से सब परेशान हैं. ( फाइल फोटो)

    फल और सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी से सब परेशान हैं. ( फाइल फोटो)

    पंजाब में इन दिनों फल और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछली दफा जब सब्जियों के दाम काम थे तो ₹500 में हफ्ते भर की सब्जी आ जाया करती थी लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से ₹500 में महज 2 दिन की सब्जी ही आ पा रही है.

    पंजाब में इन दिनों फल और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछली दफा जब सब्जियों के दाम काम थे तो ₹500 में हफ्ते भर की सब्जी आ जाया करती थी लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से ₹500 में महज 2 दिन की सब्जी ही आ पा रही है. उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में नींबू पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है और इस समय नींबू के दाम ढाई सौ से 300रुपए किलो हो गए हैं. व्‍यापारियों का कहना है कि महंगाई का सीधा असर फल-सब्जियों पर हो रहा है. डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से सब्जियां महंगी हैं. फल-सब्जियों की बढ़ी कीमतों ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है.

    फल- सब्जियों के दाम इतने ज्‍यादा बढ़ गए हैं कि आम आदमी की बजट से बाहर होते जा रहे हैं. नींबू , करेला, ब्रोकली, मिर्च, शिमला मिर्च सबके दाम आसमान पर पहुंच गए. पहले जिन सब्जियों की डिमांड कम होती थी, अब वो भी महंगी हो गई हैं. लोगों का कहना है कि अब वे सब्जियां कम मात्रा में खरीद रहे हैं. जिस सब्जी को पहले 1-1 किलो ले जाते थे अब वो सब्जी महज 250 ग्राम खरीदी जा रही है. इसका असर केवल उपभोक्‍ता पर नहीं है, बल्कि मंडी के थोक और फुटकर व्‍यापारी भी परेशान हैं. इनके अलावा सब्‍जी मंडी में काम करने वाले और सब्‍जी-फलों को अपने वाहनों से लाने वाले भी महंगाई से त्रस्‍त नजर आए.