Tag: सुरक्षाबलों को  मिली बड़ी कामयाबी; लश्कर के 4 आंतकी गिरफ्तार

  • सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; लश्कर के पांच आतंकवादीयों को किया ढेर

     सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; लश्कर के पांच आतंकवादीयों को किया ढेर

     

    श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के डी.एच. पोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने कहा, कुलगाम पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया। इनसे आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

    पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गुरुवार को गोलीबारी शुरू हुई। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सिलसिलेवार मुठभेड़ हुई हैं, इसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

    आईजीपी कश्मीर विके बिरदी ने कहा कि सुरक्षा बलों को कुलगाम में कुछ आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में एक खुफिया इनपुट मिला था। तलाशी अभियान के दौरान, एक आतंकवादी ने एक घर से गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादी मारे गए हैं।

  • सुरक्षाबलों को  मिली बड़ी कामयाबी; लश्कर के 4 आंतकी गिरफ्तार,अवंतीपोरा में अंतिकयो के ठिकाने को किया गया नष्ट

     सुरक्षाबलों को  मिली बड़ी कामयाबी; लश्कर के 4 आंतकी गिरफ्तार,अवंतीपोरा में अंतिकयो के ठिकाने को किया गया नष्ट

     

     

    श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार आतंकियों को गिरफ्तार करने के बाद एक आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ अवंतीपोरा के हफू नगेनपोरा जंगलों में आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया। आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े 4 आतंकवादी गिरफ्तार किए गए।

    पुलिस ने कहा कि कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।