Tag: सुरक्षा एजेंसियों हुई सतर्क

  • अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के पास दो दिन में दिखे संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियों हुई सतर्क

    अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के पास दो दिन में दिखे संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियों हुई सतर्क

    Drone spotted at Ambala air base : रणनीति एवं अभियान के लिहाज से यह एयरबेस पाकिस्तान और चीन दोनों के निशाने पर है। यहीं से इन दोनों देशों की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। राफेल की सुरक्षा को लेकर जहां वायुसेना से पुख्ता बंदोबस्त किए हैं

     

    • 13 और 15 अगस्त को एयरबेस के समीप उड़ते हुए दिखे संदिग्ध ड्रोन
    • शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, सुरक्षा एजेंसियां भी हरकत में
    • रणनीतिक रूप एवं अभियान के लिहाज से काफी अहम है अंबाला एयरबेस

     

    अंबाला में एयर फोर्स स्टेशन की सुरक्षा में चूक सामने आई है। यहां एयरबेस के पास दो दिन 13 और 15 अगस्त को आसमान में संदिग्ध ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया। एयर फोर्स स्टेशन के तीन किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक है। फिर भी ड्रोन का दिखना सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध ड्रोन देखे जाने पर एएसपी पूजा डाबला ने कहा कि अंबाला एयर फोर्स स्टेशन से पाक 15 अगस्त को एक लाल रंग के ड्रोन देखे जाने की शिकायत हमें मिली है। इसी तरह का एक ड्रोन 13 अगस्त को भी देखे जाने की बात कही जा रही है। इसकी शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अंबाला जैसे अहम एयरबेस के पास संदिग्ध ड्रोन नजर आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। उन्होंने भी इसकी जांच शुरू कर दी है।