Tag: साईंबाबा के चरणों में भक्तों ने किया भर-भर कर दान

  • साईंबाबा के चरणों में भक्तों ने किया भर-भर कर दान, लेकिन बैंकों के पास गिनने का समय नहीं; अब RBI से बात करेगा संस्थान

    साईंबाबा के चरणों में भक्तों ने किया भर-भर कर दान, लेकिन बैंकों के पास गिनने का समय नहीं; अब RBI से बात करेगा संस्थान

     

     

    Shirdi Sai Sansthan will approach RBI: शिरडी के साईं संस्थान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से बात करने का प्लान कर रहा है. दरअसल साईं बाबा के चरणों में चढ़ाई गई सिक्कों में करोड़ों की रकम को बैंक स्वीकार नहीं कर रहे. अब तक 4 बैंकों ने अपनी असमर्थता जता दी है.

    साईंबाबा के चरणों में भक्तों ने किया भर-भर कर दान, पर बैंकों के पास गिनने का टाइम नहीं; अब RBI से बात करेगा संस्थान

    Shirdi Sai Baba Temple

    शिरडी: साईंबाबा के भक्तों ने दान करने में कमी नहीं की, बैंकों ने दान की रकम गिनने का हौसला जुटाने में कमी कर दी. उन्होंने शिरडी के साईं बाबा संस्थान से यह कहना शुरू कर दिया कि वे 1, 2 और 5, 10 के इतने सारे सिक्के उनके पास जमा करवाने ना लाएं. इन्हें गिनने में बहुत वक्त जाता है. अब यह शिकायत लेकर शिरडी का साईं संस्थान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जाने की तैयारी कर रहा है. बैंकों का कहना है कि ये सिक्के ज्यादा चलन में नहीं आते हैं.

    इसलिए बैंकों के मुताबिक इतना वक्त देकर इन्हें गिनने की थका देने वाली प्रक्रिया के बाद जमा करना व्यावहारिक नहीं है. बैंकों को शिरडी साईं संस्थान की ओर से जमा की जाने वाली भारी-भरकम रकम से परेशानी नहीं है. इन भारी-भरकम रकमों में से ढेर सारी रकम जो छोटे-छोटे सिक्कों में जमा की जाती है, उनको लेकर समस्या खड़ी हो गई है. बैंकों में इतने सारे सिक्कों को रखने की जगह नहीं है.