Tag: सबका विकास’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ते भारत से सभी देश  दोस्ती बढ़ाने के लिए बेताब- एस जयशंकर

  •  ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ते भारत से सभी देश  दोस्ती बढ़ाने के लिए बेताब- एस जयशंकर

     ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ते भारत से सभी देश  दोस्ती बढ़ाने के लिए बेताब- एस जयशंकर

     

     

    विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि ‘हम अमेरिका और यूरोप के साथ-साथ रूस और अफ्रीकी देशों के साथ भी मिलकर काम कर सकते हैं. इसी तरह भारत एक तरफ इजराइल और दूसरी तरफ खाड़ी और अरब देशों से दोस्ती कर सकता है.

     

    चाहे अमीर हों या गरीब, सभी देश भारत से दोस्ती बढ़ाने के लिए बेताब- एस जयशंकर

    विदेश मंत्री ए जयशंकर

    ओडिशा दौरे के दूसरे दिन एक सभा में ‘विश्व बंधु भारत’ विषय पर बोलते हुए जयशंकर ने दुनिया भर में साझेदारी करने की भारत की क्षमता का जिक्र किया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि कुछ देशों में चल रहे युद्ध और अनिश्चितता के बीच कई देश भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं.

    उन्होंने अमेरिका, यूरोप, रूस, अफ्रीकी देशों, इजराइल, खाड़ी और अरब देशों सहित विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों के बारे में विस्तार से बताया.

    सभी देशों के साथ सहयोग

    एस जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि अन्य देशों में चल रहे युद्ध के बावजूद भारत ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है. इसकी वजह से वह अपने राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मोर्चों पर सभी देशों के साथ सहयोग कर सकता है.

    उन्होंने ने कहा कि ‘हम अमेरिका और यूरोप के साथ-साथ रूस और अफ्रीकी देशों के साथ भी मिलकर काम कर सकते हैं. इसी तरह भारत एक तरफ इजराइल और दूसरी तरफ खाड़ी और अरब देशों से दोस्ती कर सकता है. उन्होंने अपने राष्ट्रीय हितों के लिए विभिन्न देशों के साथ अच्छे संबंध बनाने में सक्षम एक देश को ‘विश्व बंधु’ की संज्ञा दी.