श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री मोदी तथा सीएम मान ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
चंडीगढ़ः श्री गुरु नानक देव जी का 553वां प्रकाश पर्व जहां धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, वहीं शहरों में विशाल नगर कीर्तन निकाले जा रहे हैं, लोग गुरु साहिब का आर्शीवाद ले रहे हैं। इस पावन मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक देव की जयंती पर शुभकामनाएं दी। वहीं सीएम मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर गुरु देव की एक वीडियो शेयर कर लिखा, “श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। एक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण के हमारे प्रयासों में उनकी महान शिक्षाएँ हमारा मार्गदर्शन करती रहें”। इससे पहले सोमवार को गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के आवास पर आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर शीश नवाकर गुरू देव की प्रार्थना की। बता दें कि पीएम मोदी अक्सर सिख गुरुओं से सबंधित कार्यक्रमों में शामिल होते हुए और गुरुद्वारों का दौरा करते हुए देखा गया हैं।
वहीं पंजाब केमुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “कुल दुनिया (लोकाई) के मालिक श्री गुरु नानक देव जी जिन्होंने मानव को जात-पात और ऊंच-नीच से ऊपर उठ अव्वल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे।। का रूहानी सिद्धांत दिया। धन श्री गुरु नानक प्रकाश गुरुपर्व की देश-विदेश में बस रही समूह नानक नाम लेवा संगत को बहुत-बहुत बधाइयां…।”







