शहीद अमृतपाल के घर पहुंचे पंजाब के सीएम मान; परिवार को साैंपा 1 करोड़ का चेक
मानसा -पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गांव कोटली कलां पहुंचे और 19 साल के अग्निवीर शहीद अमृतपाल सिंह के परिवार से सांत्वना जताई। सीएम ने परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक भी सौंपा। सीएम भगवंत मान ने परिवार से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार को घेरा। सीएम भगवंत मान ने कहा-” हम जान तो वापस नहीं ला सकते, लेकिन आर्थिक मदद हो जाती है। 6 महीनों में फौज स्तर की ट्रेनिंग कैसे दे सकते हैं। एक पटवारी की डेढ़ साल की ट्रेनिंग होती है। फिर साढ़े तीन साल बाद कहेंगे, जा नौकरी पूरी हुई।”CM ने आगे कहा कि अमृतपाल के पिता के दिल में गुस्सा है कि शहीद का मान-सम्मान नहीं हुआ। पिता ने बताया कि उन्हें तो अग्निवीर का पता भी नहीं था। उन्होंने तो अपना बेटा फौज में भेजा था।








