Tag: ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की जान को खतरा

  • ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की जान को खतरा, मीडिया के सामने आकर किया ये दावा

    You are currently viewing ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की जान को खतरा, मीडिया के सामने आकर किया ये दावा

    Chief of ‘Waris Punjab De’ Amritpal Singh’s life is in danger, came in front of the media and claimed this

    ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की जान को खतरा, मीडिया के सामने आकर किया ये दावा

     

    अमृतसरः अजनाला पुलिस थाने पर कब्जे के बाद चर्चा में आए‘वारिस पंजाब दे’के प्रमुख अमृतपाल सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरे बताया है। उनका कहना है कि उन्हें सिर्फ खतरा एजेंसियों से ही है। दरअसल, गत दिवस खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को अलर्ट किया था कि अमृतपाल पर जानलेवा हमला हो सकता है। इस पर अमृतपाल सिंह ने दावा किया कि जो एजेंसियां कह रही है उनी से ही मेरी जान को खतरा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मौत को कोई नहीं रोक सकता।

    मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह ने कहा कि जब तक भगवान ने सांस लिखे हैं, उन्हें कोई खतरा नहीं हे। इसकी फिक्र गुरुओं को अधिक है। जो एजेंसियां जान का खतरा होने का बोल रही हैं, उन्हीं का सबसे अधिक खतरा है। अमृतपाल सिंह ने कहा कि उनका पक्ष वही रहेगा, जो कहते आए हैं। उनके पास ऐतिहासिक हवाले हैं। संत करतार सिंह से लेकर वर्ल्ड वार 2 तक जो भी हुआ, उनका हवाला उनके पास है। इसलिए हम अपना पक्ष रखेंगे और वह अपना।

    बता दें कि पंजाब की शान्ति भंग करने के लिए बड़ी साजिश की आशंका है। सूत्रों से भी जानकारी मिली है कि पंजाब पुलिस को जानकारी दे दी गई है। वहीं अमृतपाल आए दिन अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले अजनाला में हुई घटना के बाद भी उनको लेकर माहौल गरमाया हुआ है।