Tag: लोहड़ी कार्यक्रम से लौट रहे परिवार के 5 सदस्यों की हादसे में मौत

  • सुनाम में हुआ भयानक हादसा, लोहड़ी कार्यक्रम से लौट रहे परिवार के 5 सदस्यों की हादसे में मौत

    You are currently viewing सुनाम में हुआ भयानक हादसा, लोहड़ी कार्यक्रम से लौट रहे परिवार के 5 सदस्यों की हादसे में मौत

    Terrible accident in Sunam, 5 family members returning from Lohri program died in accident

    सुनाम में हुआ भयानक हादसा, लोहड़ी कार्यक्रम से लौट रहे परिवार के 5 सदस्यों की हादसे में मौत

     

     

    सुनामः संगरूर जिले के अंतर्गत आते सुनाम के गांव खडियाला कोठे आला सिंह वाला में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब गांव के एक परिवार के 5 सदस्यों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार लोहड़ी कार्यक्रम से लौट रहे था कि रास्ते में उनकी कार पुलिया से टकराकर पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौत गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को पटियाला के एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

    इस संबंधी जानकारी देते समाज सेवी हरपाल सिंह खड़ियाल ने बताया कि गाड़ी नहर की पुलिया से टकराकर पलट गई। इस हादसे में जसप्रीत सिंह, परमजीत कौर, जपजोत, वीरपाल, चरणजीत कौर की मौत हो गई जबकि सिमरजीत कौर गंभीर रूप से जख्मी हुई है। लोगों ने तुरंत घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    वहीं घटना की जानकारी देते मौके पर पहुंचे छाजली के थाना प्रमुख मनप्रीत सिंह ने बताया कि सभी पांचों मृतकों का स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शवों को वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।