Tag: लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

  • कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    You are currently viewing कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    Notorious gangster Raju Thehat shot dead in broad daylight, Lawrence gang took responsibility

    कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

     

    जयपुरः राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की कुछ लोगों ने शनिवार को सीकर में दिन-दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि राजू ठेहट की पूर्व में आनंदपाल गैंग में रंजिश चल रही थी और यह गैंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर काम कर रही हैं। वहीं, गैंगस्टर राजू ठेहट के कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है। रोहित गोदारा ने लिखा कि उसने आनंदपाल और बलबीर की हत्या का बदला ले लिया है। वहीं, सीकर के पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया, ‘’राजू ठेहट की शनिवार को उसके घर के मुख्य दरवाजे पर ही कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।”

    राजू ठेहट की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। हरियाणा और झुंझुनू की सीमाओं को सील कर दिया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि गैंगस्टर राजू ठेहट अपराध की दुनिया को छोड़ कर राजनीति में आनेवाला था।

    जानकारी अनुसार, बदमाशों ने गैंगस्टर को पहले घंटी बजाकर बाहर बुलाया और फिर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ठेहट को 3 से ज्यादा गोलीयां लगी थी। इस पूरे हत्याकांड के कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। जिसमें गैंगस्टर राजू के पीछे बदमाश गोलियां बरसाते हुए भाग रहे हैं। एक फुटेज में दिख रहा है ठेहट के घर के सामने एक ट्रैक्टर आकर रुकता है और चार-पांच बदमाश उसमें से हथियार निकालकर बाहर खड़े ठेहट पर फायरिंग करना शुरू कर देते हैं। बदमाश 30-40 सेकेंड तक गैंगस्टर राजू पर फायरिंग करते दिख रहे हैं। बदमाशों ने करीब 50-60 राउंड फायरिंग की है। फिर बदमाश राजू ठेहट को चेक करते हैं कि वो जिंदा है या नहीं।